सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा नवीन श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के संबंध में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों, संविदाकारों एवं अन्य के बीच श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा औद्योगिक संबंधों को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), शहडोल राजेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा चारों नवीन श्रम संहिताओं एवं संविदा श्रमिकों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम परियोजना के शहनाई हॉल एवं प्रशासनिक भवन में दो चरणों में आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसएमसी सदस्यों ने सहभागिता की। संवादात्मक सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा औद्योगिक सौहार्द एवं कर्मचारी कल्याण के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा नवीन श्रम संहिताओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
