हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ सभी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। यह शपथ परियोजना प्रमुख, सुब्रत कुमार दास द्वारा दिलाई गई, जिसके माध्यम से स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण एवं सतत् विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सभी कर्मचारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर अपने कार्यस्थल एवं व्यक्तिगत जीवन में स्वच्छता के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।
परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई से 31 मई 2026 तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य परियोजना परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन एनएमएल पकरी बरवाडीह की स्वच्छ भारत मिशन के प्रति प्रतिबद्धता तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु उसके सतत प्रयासों को दर्शाता है।
