एनटीपीसी विंध्याचल को ग्रीनटेक ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 में गोल्ड अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

Spread the love

सिंगरौली।ऊर्जा दक्षता एवं सतत विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनटीपीसी विंध्याचल को “उत्कृष्ट ऊर्जा
प्रबंधन” श्रेणी में प्रतिष्ठित ग्रीनटेक ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया
गया है। यह सम्मान स्टेशन की ऊर्जा प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता, नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रमाण है।
यह पुरस्कार 12 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ग्रीनटेक ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन 2026
के दौरान प्रदान किया गया। स्टेशन की ओर से यह सम्मान सतेंद्र कुमार सिन्हा, अपर महाप्रबंधक(प्रचालन
एवं एफएम) ने प्राप्त किया। पुरस्कार से पूर्व आयोजित प्रस्तुतीकरण एवं प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनल के साथ संवाद के
दौरान एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनाई गई सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों एवं
उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे ज्यूरी ने अत्यंत सराहा।
यह उपलब्धि एनटीपीसी विंध्याचल की परिचालन उत्कृष्टता, ऊर्जा संरक्षण तथा सतत विकास के प्रति निरंतर
प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करती है। साथ ही यह सम्मान स्टेशन की राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी ऊर्जा
परियोजना के रूप में पहचान को भी मजबूती प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *