एनटीपीसी विंध्याचल में जेम 2026 की बालिकाओं हेतु मनोरंजक खेल एवं अन्य गतिविधियों का किया गया आयोजन

Spread the love

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में जेम 2026 की बालिकाओं के लिए आयोजित मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों से भरपूर एक विशेष संध्या हंसी, उत्साह और जीवंत ऊर्जा से सराबोर रही। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने बाल
एवं स्पून रेस, सिंगल होप रेस, बलून इन द लेग रेस सहित कई रोचक टीम आधारित खेलों में बढ़-चढ़कर भाग
लिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और आनंद का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की
गरिमामयी उपस्थिति में ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश,
महाप्रबंधक(अनुरक्षण एवं एडीएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक(चिकित्सा), रूमा दे शर्मा, मानव
संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) सहित सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्याएं श्रीमती उमा सुरेश, प्रभारी (बाल भवन)
एवं शिल्पा कोहली, महासचिव, सुहासिनी संघ उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वरिष्ठ प्रबंधन टीम द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया, जिससे
प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम का समापन अत्यंत आत्मीय वातावरण में हुआ, जब वरिष्ठ
प्रबंधन टीम ने जेम 2026 प्रतिभागियों के साथ रात्रिभोज साझा किया। यह पहल एनटीपीसी विंध्याचल की
बालिकाओं के आत्मविश्वास, प्रसन्नता एवं समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *