आत्मनिर्भरता ही व्यक्ति और समाज के समग्र विकास की आधारशिला है – इंदु सिंह

Spread the love

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा अभिनन्दन समारोह का भव्य आयोजन

अनपरा, सोनभद्र।“दिशिता महिला मंडल रेनुसागर” द्वारा वर्ष भर सामाजिक उत्थान की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं वालंटियर्स के सम्मान में एक भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कर रही दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने दिशिता महिला मंडल के वर्ष भर संचालित विविध कार्यक्रमो में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह  ने “दिशिता महिला मंडल रेनुसागर” द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक उत्थान के कार्यों को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता ही व्यक्ति और समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने कौशल, मेहनत और संसाधनों के बल पर आगे बढ़ता है, तभी वह सशक्त और सम्मानजनक जीवन जी सकता है।

उन्होंने कहा कि महिला मंडल द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य न केवल जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान कर रहे हैं, बल्कि समाज को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर  दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याये रीना जैन,मेनका अरोरा,रीना पात्रा, रीतू हर्षवर्धन ऋतु दवे करबी दास मिश्रा ,सविता चौबे, हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी शशिकांत दुबे,संजीव श्रीवास्तव,सदानन्द पांडेय,संतोष श्रीवास्तव,नितिन श्रीवास्तव ,बलवंत सिंह सहित दिशिता महिला मंडल की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *