लापरवाही बरतने वाले पर होगी सख्त कार्यवाही – आर. जगत साईं
चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान कुछ बिंदुओं की निराशाजनक प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कड़ी फटकार लगाते हुए माह के अंत तक सभी कार्यों को पूर्ण करते हुए जियो टैगिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष ओ०डी०एफ० प्लास, गंगा किनारे ग्राम पंचायतों शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उनका संचालन किया जाना सुनिश्चित करें। राजस्व ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शौचालय निर्माण एवं संचालन में कम प्रगति प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह तक प्रगति में सुधार लाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान व्यक्तिगत शौचालय का वितरण की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रे-वाटर प्रबंधन अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के तालाबों को साफ सफाई कर तालाबों में गिरने वाले पानी को चैंबर के माध्यम गिराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु तैयारी की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपदवासियों को हर हाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होता रहे। इस क्रम में संबंधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में सभी उन जगहों (जहां गर्मी के समय जल स्तर कम होने पर हैंडपंप पानी छोड़ देते है) का चिन्हांकन कर वहां पर बोरवेल तथा टैंकर के माध्यम से ग्राम वासियों को भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही पशु पक्षियों के पीने के लिए तालाबों गड्ढों में भी पानी की व्यवस्था की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम सचिवालयों पर वाई फाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पंचायत सहायकों का मानदेय समय से भुगतान करने के कड़े निर्देश देते हुए कहा कि। बैठक में दिए गए निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करते हुए सभी बिन्दुओं की प्रगति अगले 15 दिनों में ठीक करे। बैठक के दौरान पी डी डीआरडीए बी बी सिंह, डीडीओ सपना अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
