सीसीएल मुख्यालय में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

भारत विविधताओं का देश है हम सभी को भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए – अनुप हंजुरा

NTPC

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के संगम सभागार मे, 16 मार्च, 2026 को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया।  इस अवसर पर निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं इस्लामिक स्कॉलर मौलाना मिस्बाही साहेब कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए अपने संबोधन में निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा ने सभी को पवित्र रमज़ान माह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और हम सभी को इसी भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सीसीएल के सभी कर्मियों तथा देशवासियों को इस पावन अवसर की बधाई दी। संबोधन के उपरांत उन्होंने सभागार में उपस्थित कर्मियों से मुलाकात कर उनसे हाथ मिलाया और रमज़ान की मुबारकबाद दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इस्लामिक स्कॉलर मौलाना मिस्बाही साहेब ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सीसीएल में पिछले लगभग 28 वर्षों से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन होता रहा है और उन्हें भी कई अवसरों पर इसमें शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सीसीएल एक बड़ा और प्रतिष्ठित संगठन है, जहां सभी धर्मों और मजहबों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने रमज़ान के पवित्र महीने में जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता के माहौल के साथ इफ्तार में सहभागिता के साथ हुआ। इस दौरान सीसीएल के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *