यूपीएससी में सफलता पर सौरभ गुप्ता का डीएवी रिहंद में हुआ भव्य स्वागत

बीजपुर/सोनभद्र। देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा भारतीय सिविल सेवा में 783 रैंक हासिल करने वाले डीएवी रिहंद के पूर्व छात्र बीजपुर निवासी सौरभ गुप्ता का शुक्रवार को विद्यालय में आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह में उपस्थित एनटीपीसी रिहंद परियोजना के महाप्रबंधक पी के नायक, मानव संसाधन विभाग प्रमुख राजेश बोईपोई, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक चौधरी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अनुराग प्रकाश,एसजेएस के प्राचार्य रोनाल्ड नोरोहा, अभिभावक प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा, उपेन्द्र प्रताप सिंह, राम कुमार दास समेत विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार एवं सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सौरभ को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया। समारोह का शुभारंभ हवन से किया गया जिसमे सौरभ गुप्ता मुख्य यजमान की भूमिका में रहे। हवन में सौरभ की मां गिरिजा देवी एवं भाई आशुतोष ने भी भाग लिया। हवन के उपरांत मुख्य अतिथि महाप्रबंधक पी के नायक ने सौरभ गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सौरभ गुप्ता के माता-पिता को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने अपने स्वागत संबोधन में बताया कि सौरभ ने दसवीं की परीक्षा में टेन सीजीपीए तथा बारहवीं में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 
 उन्होंने कहा कि रिहंद नगर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इनकी सफलता मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सौरभ की तरह लगन और सम्पूर्ण समर्पण के साथ छात्रों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपोई ने सौरभ गुप्ता को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा समर्पित विद्यार्थियों के लिए आसमान हीं सीमा होनी चाहिए। सौरभ गुप्ता ने सभी को धन्यवाद देते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं विद्यालय के संस्कार युक्त उच्च कोटि की शिक्षा को दिया।  एनसीसी कैडेट्स अंजली सिंह, तन्वी तिवारी, खुशबू, अथर्व प्रताप सिंह, आदित्य चौधरी, शुभम कुमार, रामेश्वर एवं ओम बाबू ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठवीं की छात्रा आख्या पांडेय ने किया।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *