लखनऊ। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, इंदिरा नगर, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान दिनांक 15.11.2025 से 15.02.2026 तक हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित की गयी “त्रैमासिक नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यशाला” का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह तथा DrAgarwal’s Eye Hospital द्वारा “नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर” का सफलतापूर्वक आयोजन सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज परिसर, इन्दिरा नगर, लखनऊ में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत 13 विद्यार्थियों को तान्या पाल, अनुराग, तेजस्व पांडे, सार्थक पांडे, अर्पिता गुप्ता, कुनाल, शिवांगी, निहाल, कृष्ण कुमार, रोशन,दीपक, उत्कर्ष एवं मनीष को डॉ रूपल अग्रवाल, न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री एस एन यादव, प्रबन्धक, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमती रीति कुशवाहा, प्रधानाध्यापिका, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज तथा विपिन नोएल, कम्प्युटर शिक्षक द्वारा प्रमाण पत्र तथा मग देकर सम्मानित किया गया साथ ही DrAgarwal’s Eye Hospital के कुशल नेत्र चिकित्सको डॉ शादाब तथा डॉ बृजेश द्वारा विध्यालय के 73 विध्यार्थियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया | कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रूपल अग्रवाल, न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट,एस एन यादव, प्रबन्धक, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज,श्रीमती रीति कुशवाहा, प्रधानाध्यापिका, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज तथा विपिन नोएल, कम्प्युटर शिक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया |
सभी का स्वागत करते हुए श्रीमती रीति कुशवाहा, प्रधानाध्यापिका, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज ने कहा कि “हमारे विद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से छात्र – छात्राओं को नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। आज की दुनिया में डिजिटल ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। मैं ट्रस्ट का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने हमारे विध्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह महत्वपूर्ण पहल की।साथ ही नेत्र जांच शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”
डॉ रूपल अग्रवाल, न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने सभी विध्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। कंप्यूटर प्रशिक्षण आज के डिजिटल युग में अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस तरह की शैक्षिक कार्यशालाओं के माध्यम से हमारा लक्ष्य विध्यार्थियों को नई तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ शिविरोंके माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। आज इस अवसर पर मैं सभी विध्यार्थियों से कहना चाहती हूँ कि आप निरंतर सीखते रहें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें। हेल्प यूएजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट सदैव आपके साथ है।”
विपिन नोएल ने विध्यार्थियों को AI (Artificial Intelligence) के बारे मे बताते हुए कहा कि, “AI एक ऐसी तकनीक है जो मशीनों को सोचने और निर्णय लेने की क्षमता देती है। आज यह हमारे जीवन के हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक—में तेजी से उपयोग हो रही है। आज AI हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है—चाहे वह मोबाइल में वॉइस असिस्टेंट हो, ऑनलाइन पढ़ाई के प्लेटफॉर्म हों, या फिर अस्पतालों में रोगों की पहचान करने वाली तकनीक। आप सभी को यह तकनीक सीखनी चाहिए | अंत में, मैं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने “त्रैमासिक नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यशाला” का आयोजन किया और विध्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने का एक सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओ, छात्र छात्राओ, DrAgarwal’s Eye Hospital से श्री विशेष शर्मा तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवको की गरिमामई उपस्थिति रही।
