अध्यापकों का परिश्रम झलकता है बच्चों के कार्यक्रम में – खंड शिक्षा अधिकारी
अहरौरा, मिर्जापुर। कंपोजिट विद्यालय अहरौरा कन्या में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी देव मणि पांडेय ने कहा की बच्चों के कार्यक्रम में अध्यापकों का परिश्रम दिखाई पड़ता है।
विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चे आलिया, परी, शायरा, अनुष्का, संतोषी निधि, मासूमा ने स्कूल चले हम गीत के माध्यम से जहां बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया वही शिवानी, जन्नत, शिवानी ने बम बम बोले गीत प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। मधुबाला, शिवांगी, खुशी ने कान्हा संग राधा पर नृत्य प्रस्तुत किया जिस पर लोगों ने बच्चों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। गुरु बंदना राजिया ने प्रस्तुत किया इसके साथ ही अन्य बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी देव मणि पांडेय ने बच्चों के साथ ही शिक्षकों की भी तारीफ करते हुए अभिभावकों से अपील किया की वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजे और इस समय नामांकन चल रहा है तो सभी लोग छः वर्ष के ऊपर का जो भी बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है उसका नाम अवश्य लिखवाए। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुलेखा देवी ने सबका स्वागत किया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक संकूल अरविन्द कुमार त्रिपाठी, शिवेश श्रीवास्तव, ए आर पी गौरव, सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका रुकसाना बानो, निहारिका, सुमन देवी, प्रियंक, कुसुमलता, सुप्रिया जायसवाल, रीना देवी, कोमल कुमारी, धनंजय सिंह, राजकुमार दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राधारमण ने किया।
