सोनभद्र। सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री कैलाश मंदिर सहित विभिन्न शिवालय मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण. कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और देखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती सहित ई डिस्टिक मैनेजर दिव्यदोष मिश्रा सही संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण जनमानस उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा जनपद में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त हुई।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
