अहरौरा, मिर्जापुर । नगर पालिका परिषद अहरौरा में शासन से नामित पांच भाजपा सभासदों को उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ सामुदायिक भवन में दिलाई और माला पहनाकर अंग वस्त्रम देकर सबका स्वागत किया।
नगर पालिका परिषद अहरौरा में शासन ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, पूर्व सभासद वर्तमान में भाजपा मंडल मंत्री कृष्ण कुमार तिवारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, स्वेता सिंह, सोनल सोनकर को सभासद नामित किया है।
सभी पांचों नामित सभासदों को दुर्गा जी स्थित सामुदायिक भवन मीटिंग हाल में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी,इरशाद आलम सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे।
