सोनभद्र। हनुमान मंदिर मछहा बरबटा छानबे मिर्जापुर के वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर सरकारी वकील विनोद पाठक को अंगवस्त्र एवं हनुमानजी की फोटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अवादा पावर कारपोरेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के हाथों दिया गया। सरकारी वकील विनोद पाठक ने कहा कि हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उन्हें संचालन करने का अवसर मिला। इसके अलावा महामंडलेश्वर 1008 अनुराग पुरी जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का भी अवसर मिला। बता दें कि विनोद पाठक सोनभद्र में प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सरकारी वकील हैं। इस सम्मान के लिए वकीलों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
