मनोज पांडेय
प्रयागराज। सरस्वती शिशु मन्दिर, किदवई नगर, अल्लापुर के सत्रारम्भ पर दिन शुक्रवार को वंदना सभा में संत समाज के सूर्य राधा माधव दास महाराज का आगमन हुआ जिनके शुभाशीष एवं आशीर्वचन से नन्हे मुन्हें भैया बहनों में एक नई ऊर्जा का अंकुरण हुआ। महाराज ने भैया बहनों को हमारी संस्कृति व शिक्षा का महत्व बताते हुए भैया बहनों पर स्नेहाशीष एवं आशीर्वचन के द्वारा पुष्पवर्षा कर उन्हें अभिसिंचित किया। कार्यक्रम में विद्वत् परिषद के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, दुर्गेश दुबे तथा दिलीप पांडेय की उपस्थिति शोभायमान रही। प्रधानाचार्या मीरा पाठक ने महाराज को श्री फल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। परपरमपूज्य स्वामी राधामाधव दास ने भैया-बहनों को पुष्पवर्षा कर अपना शुभाशीष प्रदान किया। स्वामी, विद्वत परिषद प्रभारी सतीश कुमार गुप्त, भारतीय सांस्कृतिक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश दुबे, व्यवसायी दिलीप पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या मीरा पाठक ने दीप प्रज्वलन कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। भैया-बहनों ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या ने अतिथिगण का अभिनन्दन किया। आचार्य ने महाराज को अंगवस्त्रम एवं रामलला का चित्र भेंट कर अभिनन्दन किया। महाराज ने आचार्य बन्धु/भगिनी को शुभाशीष देते हुये कर्मठ बनकर शिक्षा प्रदान करने को सर्वश्रेष्ठ बताया। भैया-बहन को भी लगन, मेहनत, ईमानदारी से शिक्षा एवं माता पिता और गुरु का शुभाशीष प्राप्त करने से शिक्षा प्राप्त करना श्रेयस्कर बताया। कार्यक्रम में सभी आचार्य परिवार एवं दीदी की सहभागिता रही। सुश्री वर्षा ने अभ्यागत अतिथिगण का आभार व्यक्त किया।
