होम्योपैथिक के जनक डा० सैमुअल हैनीमैन की जयन्ती को विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप मनाया गया 

Spread the love

चन्दौली । वृद्धा आश्रम मद्धपुर चन्दौली में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी चन्दौली डा०आलोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में होम्योपैथिक के जनक डा०कृश्चियन फैडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयन्ती को विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार डा०वृजेश कुमार सिंह पूर्व सदस्य होम्योपैथिक मेडिसीन बोर्ड उ०प्र० डा० अरविन्द कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एव यूनानी अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आयुर्वेद, होम्योपैथ, एंव एलोपैथ सी०एच०सी०मद्धपुर के द्वारा चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त चिकित्सा कैम्प में उपचारित रोगियो का विवरण निम्नवत है।

होम्योपैथक चिकित्सको द्वारा उपचारित रोगियो की संख्या-70,आयुर्वेद चिकित्सको द्वारा उपचारित रोगियो की संख्या-35,सी०एच०ओ० मद्धपुर द्वारा उपचारित रोगियो की संख्या-35। योग प्रशिक्षक/योग सहायक चकिया के द्वारा उपचारित रोगियो की सख्या-45 5-कृषक विकास समिति के प्रबंधक श्री गिरिजेश राय द्वारा बस्त्र वितरण किया गया।

जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी चन्दौली के द्वारा फल एंव मिष्ठान आदि का वितरण किया गया।कार्यक्रम के आयोजन से समापन किये जाने तकं डा०रूपेश कुमार सिंह, सचिव चिकित्सा सेवा संघ एंव डा० सनत कुमार जायसवाल एंव डा०विजय कुमार का मुख्य योगदान रहा।इस कार्यकम में जनपद में कार्यरत होम्योपैथिक विभाग के समस्त व०चि०अ०/चि०अ०/ फार्मासिस्ट / चतुर्थ श्रेणी उपस्थित रहे।

योग वेलनेस सेन्टर चकिया चन्दौली में कार्यरत योग प्रशिक्षक श्रीमती सत्यभामा पटेल एंव योग सहायक श्रीमती अनुपम मिश्रा के द्वारा वृद्धा आश्रम में योग का प्रशिक्षण कराया गया।  प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *