पीवीयूएनएल टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

पतरातु। पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर पीवीयूएनएल परिवार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने टाउनशिप ग्राउंड में एकत्र होकर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘होलिका दहन’ का आयोजन किया। इस अवसर पर होलिका दहन की विधि-विधान से पूजा ए.के. सहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल एवं श्रीमती रेनु सहगल, अध्यक्षा (स्वर्णरेखा महिला समिति) द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम में  अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट),  बिश्नु दत्ता दास, जीएम (प्रोजेक्ट) तथा  मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम) की उपस्थिति रही।

NTPC

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से मनाया। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरे वातावरण में भाईचारे, एकता और उत्सव का उल्लास देखने को मिला, जिसने पीवीयूएनएल परिवार की आपसी सद्भावना को और सुदृढ़ किया। पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर पीवीयूएनएल परिवार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने टाउनशिप ग्राउंड में एकत्र होकर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘होलिका दहन’ का आयोजन किया। इस अवसर पर होलिका दहन की विधि-विधान से पूजा श्री ए.के. सहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल एवं श्रीमती रेनु सहगल, अध्यक्षा (स्वर्णरेखा महिला समिति) द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम में अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), बिश्नु दत्ता दास, जीएम (प्रोजेक्ट) तथा मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम) की गरिमामयी उपस्थिति रही। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से मनाया। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरे वातावरण में भाईचारे, एकता और उत्सव का उल्लास देखने को मिला, जिसने पीवीयूएनएल परिवार की आपसी सद्भावना को और सुदृढ़ किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *