बीएसएल में आंतरिक संसाधनों से विकसित कन्वेयर गैलरी का उद्घाटन

बोकारो । इस्पात संयंत्र ने संचालन उत्कृष्टता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। सीओ एंड सीसी विभाग के साइलो संख्या-31 से नवस्थापित कन्वेयर गैलरी का उद्घाटन 02 मार्च को अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण)  शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएँ)  अरविंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस) श्री प्रकाश कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसी)  भास्कर प्रसाद सहित सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस एवं सीओ एंड सीसी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे. सीओ एंड सीसी विभाग स्थित साइलो संख्या-29 एवं साइलो संख्या–31 से दो नई कन्वेयर गैलरियों का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ होने के साथ ही संयंत्र में सीडीआई कोयले की आपूर्ति अब टिपर्स के माध्यम से सीधे ब्लास्ट फर्नेस तक सुनिश्चित की जा सकेगी. इस नई व्यवस्था से प्रतिवर्ष लगभग ₹10 करोड़ की अनुमानित लागत बचत होने की संभावना है। साथ ही, इस परियोजना से कोयला परिवहन हेतु रेलवे वैगनों पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे संभावित परिवहन विलंब तथा डेमरेज शुल्क में भी कमी आएगी जिसके परिणामस्वरूप संयंत्र का लॉजिस्टिक प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित, दक्ष एवं समयबद्ध बनेगा. उल्लेखनीय है कि यह संपूर्ण कार्य सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग द्वारा अपने आंतरिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए, सीओ एंड सीसी विभाग के सक्रिय सहयोग एवं उत्कृष्ट समन्वय से संपन्न किया गया. यह उपलब्धि संयंत्र की तकनीकी दक्षता, आत्मनिर्भरता तथा सुदृढ़ अंतर-विभागीय तालमेल का सशक्त उदाहरण है. यह परियोजना न केवल लॉजिस्टिक दक्षता में वृद्धि एवं लागत अनुकूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी, बल्कि सामग्री हैंडलिंग प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *