ऊंचाहार रायबरेली।एनटीपीसी ऊंचाहार में आगामी अम्बेडकर जयंती को भव्य बनाने के लिए एससी एसटी एसोसिएशन द्वारा कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें बड़ी संख्या में कक्षा एक से बारह तक के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसी प्रकार कक्षा छह से बारह तक के छात्रों के लिए निबंध और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद लोहकरे ने बताया कि डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन और उनके व्यक्तित्व से परिचित कराने एवं उससे प्रेरणा लेने के लिए यह प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए आयोजित की गई हैं। विजेताओं को अम्बेडकर जयंती के दिन मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन को सम्पन्न कराने में नरेंद्र बंसल, संतोष रावत, राहुल कनौजिया तथा स्कूल के अध्यापकों का योगदान सराहनीय रहा। प्रतियोगिताओ में बड़ी संख्या में भाग लेने वाले छात्रों का उत्साह देखने लायक था। परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह तथा प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि देबाता ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने बच्चों की प्रचुर भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया।
एनटीपीसी में अम्बेडकर के सम्मान में विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न
