सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र में बिजली पोल पर काम के दौरान संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जोगिनी गांव में हुए इस हादसे के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों पर गाज गिरी है।अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शटडाउन के दौरान लाइन पर काम करते समय बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। इसे गंभीर चूक मानते हुए रॉबर्ट्सगंज डिवीजन के अधिशासी अभियंता, घोरावल के उपखंड अधिकारी और जेई शैलेश प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।इसके अलावा दो संविदा कर्मियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई मुख्य अभियंता, मिर्जापुर के निर्देश पर की गई है। घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वहीं मृतक के परिजन और संविदा बिजलीकर्मी पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
