सोनभद्र। जनपद में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ-तस्करी से जुड़े कुछ आरोपी ग्राम रामपुर के जुड़ैना तिराहे के पास मौजूद हैं। घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में देव कुमार राम (निवासी कैमूर, बिहार), जितेन्द्र कुमार यादव (निवासी कैमूर, बिहार) और दीपक उर्फ चिन्टू सिंह (निवासी कैमूर, बिहार) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले से भी गौ-तस्करी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
