होली और रमजान से पहले अनपरा पुलिस का सख्त अभियान, एक दर्जन बाइक सीज

सोनभद्र। होली और रमजान के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनपरा थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब एक दर्जन दोपहिया वाहनों को सीज किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। चेकिंग के दौरान उन वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई जो बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चल रहे थे, बिना नम्बर प्लेट वाहन चला रहे थे, तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे थे या सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी कर रहे थे। ऐसे चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अराजकता या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *