एनटीपीसी सोलापुर में “वृक्ष उत्पादक एवं खरीददारी मेला 2025-26” का सफल आयोजन

Spread the love

सोलापुर, । एनटीपीसी सोलापुर द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत सामाजिक वनीकरण विभाग, सोलापुर के सहयोग से “वृक्ष उत्पादक एवं खरीददारी मेला 2025-26” का सफलतापूर्वक आयोजन आर. एल. आई. ऑडिटोरियम, एनटीपीसी सोलापुर में किया गया। इस मेले का प्रमुख उद्देश्य किसानों एवं वृक्ष उत्पादकों को एग्रोफॉरेस्ट्री, बांस एवं वृक्ष आधारित खेती, मूल्यवर्धन तथा बाजार से प्रत्यक्ष जुड़ाव के विविध अवसरों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बी. जे. सी. शास्त्री, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सोलापुर) ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष आधारित खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि किसानों की आय में स्थायी वृ‌द्धि का भी प्रभावी माध्यम बन सकती है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर  एम. के. बेबी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  कन्हैया दास, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन),  लक्ष्मण आवारे, विभागीय वन अधिकारी तथा श्रीमती शुभांगी जावले, सहायक वन संरक्षक, सामाजिक वनीकरण, सोलापूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने मेले की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी पहल बताया।

मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों दद्ववारा किसानों को वृक्षारोपण की उन्नत तकनीकों, टिश्यू कल्चर, कार्बन क्रेडिट, मधुमक्खी पालन, सिल्क उत्पादन तथा पेपर उ‌द्योग से जुड़े व्यावसायिक अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, कौशल आधारित प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सफल किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य किसानों को प्रेरित किया और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह मेला किसानों एवं वृक्ष उत्पादकों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ, जहाँ उन्हें सीधे खरीददारों से संवाद स्थापित करने, बाजार की मांग को समझने तथा नवीनतम तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। इस पहल के माध्यम से किसानों को अपनी उपज के बेहतर मूल्य प्राप्त करने और आय के नए स्रोत विकसित करने की दिशा में मार्गदर्शन मिला। एनटीपीसी सोलापुर की यह पहल क्षेत्र में सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों की आय सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *