बनहरदी कोयला खनन परियोजना परियोजना द्वारा ग्राम  बारी में सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Spread the love

लातेहार। बनहरदी परियोजना के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बारी के आयुष्मान केंद्र  में  निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच एवं निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। यह पहल ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर में ग्राम बारी  के कुल 117  ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। इस शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित चिकित्सकीय परीक्षण भी किए गए एवं निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

डॉक्टरों द्वारा जांच उपरांत सभी लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर  आर. बी. सिंह, अपर महाप्रबंधक (एलए/आर एंड आर),   विनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक,  मनीष देवदत्त एक्का (चिकित्सा अधिकारी),  शुभंकर मंडल कार्यपालक (भूमि अधिग्रहण / पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन ) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।यह स्वास्थ्य शिविर स्थानीय समुदाय के समग्र स्वास्थ्य सुधार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बनहरदी परियोजना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *