नीति आयोग के प्रतिनिधि ने सम्पूर्णता अभियान के तहत मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

चन्दौली। नीति आयोग के प्रतिनिधि के रूप में शिवम मिश्रा ने सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी जनपद/विकास खण्ड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) जैसे प्रमुख संकेतकों की 100% संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए ऑन-ग्राउंड प्रगति की गहन मॉनिटरिंग कर मुलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता परखी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय फगुइयां एवं परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षण गुणवत्ता, निपुण तालिका, बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील (MDM) मेन्यू व साफ-सफाई की जांच की गई। इस दौरान बच्चों से संवाद, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल-खेल में शिक्षा देने व अभिभावकों से संपर्क बढाने के निर्देश दिए गए। 

NTPC

उन्होंने निपुण तालिका के अनुसार बच्चों के शैक्षिक स्तर, हिंदी-गणित के ज्ञान और कक्षा वार मूल्यांकन की जांच की गई। 

मिड-डे मील (MDM) भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और मेन्यू के अनुसार भोजन मिलने की पुष्टि की गई। कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति, बच्चों की ड्रेस, पीने के पानी और शौचालय की स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, खेल-खेल में शिक्षा और बच्चों के वजन/पोषाहार वितरण के रिकॉर्ड की जांच की गई। एसएमसी (SMC) बैठक स्कूल प्रबंधन की बैठकें सुनिश्चित करने और उनकी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर फगुइयां एवं उच्चीकृत उप केंद्र फगुइयां में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, पोषक भोजन, बच्चों का टीकाकरण, स्वास्थ्य कार्ड वितरण सहित अन्य दवाओं एवं अन्य मुलभूत व्यवस्था की जानकारी ली। 

तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय एवं आँगनवाड़ी केंद्र बर्थरा खुर्द का भी निरीक्षण कर मुलभूत सुविधा की जानकारी ली एवं आँगनवाड़ी केंद्र का शौचालय में ताला बंद रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल टाइम में बच्चों द्वारा  उपयोग कराने के निर्देश दिये।  निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) खंड विकास एवं खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *