परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा, श्रेष्ठ एचआर प्रथाओं और टीमवर्क की भावना सफलता का आधार – संजीब कुमार साहा

Spread the love

एनटीपीसी विंध्याचल के डॉ.अंबेडकर स्टेडियम में आई पी एस (ओएंडएम) 2026 की उपलब्धियों पर गौरव उत्सव का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने आई पी एस (ओएंडएम) कॉन्फ्रेंस 2026 में प्राप्त अपनी शानदार उपलब्धियों का उत्सव 21 फरवरी 2026 को डॉ.अंबेडकर स्टेडियम में बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। यह आयोजन टीम विंध्याचल की सामूहिक उत्कृष्टता और समर्पण का प्रतीक बना। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख (विंध्याचल)  संजीब कुमार साहा के गरिमामय आगमन और स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नेतृत्व टीम के सदस्य गण महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम)  एम. सुरेश, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं एफएम)  एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ. बी.के. भराली, निदेशक (मानव संसाधन) के विशेष तकनीकी सलाहकार  राकेश अरोड़ा, अपर मानव संसाधन(मानव संसाधन) सुश्री मृणालिनी सहित विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, लेडीज़ क्लब, वेलफेयर संस्थाएं, डीपीएस, डीपॉल और एसएसएम के प्राचार्य तथा सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत उप महाप्रबंधक (आईटी)  सौरभ बनौधा के मधुर बांसुरी वादन से हुई, जिसने वातावरण को सुरम्य बना दिया। इसके पश्चात केक कटिंग एवं गुब्बारे छोड़कर विंध्याचल की ऊँची उड़ान और सफलता का प्रतीकात्मक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ग्रैंड प्राइड वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, यूनियन-एसोसिएशन प्रतिनिधि, मानव संसाधन, वेलफेयर संस्थाएं एवं लेडीज़ क्लब के सदस्यों ने भाग लेकर एकजुटता और साझा उपलब्धि का संदेश दिया।
अपने संबोधन में  संजीब कुमार साहा ने टीम विंध्याचल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा, श्रेष्ठ एचआर प्रथाओं और टीमवर्क की भावना को सफलता का आधार बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय एवं पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों दिवाकर कौशिक, पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), ई. सत्य फणी कुमार, पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (डब्लू आर-I), गौतम देब, पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), एस.सी. नायक (पूर्व कार्यकारी निदेशक, विंध्याचल) तथा श्रीमती चित्रलेखा साहा, अध्यक्षा (सुहासिनी संघ) ने वर्चुअल संदेशों के माध्यम से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सराहना की।

शाम का एक प्रमुख आकर्षण “अवॉर्ड्स गैलरी” रही, जिसमें विंध्याचल द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अर्जित आंतरिक एवं बाह्य सम्मान प्रदर्शित किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी भावनाएं साझा की, जिन्हें रिकॉर्ड कर इस गौरवपूर्ण यात्रा का दस्तावेज बनाया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी से संबंधित रोचक क्विज एवं मनोरंजक खेलों ने उपस्थित जनसमूह को ऊर्जावान बनाए रखा। प्राइड वॉक में कर्मचारियों के साथ उनके परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को पारिवारिक सौहार्द और अपनत्व से भर दिया। बच्चों के लिए विशेष खेल, जादू शो और पारिवारिक गतिविधियों ने हर आयु वर्ग के लिए इस शाम को यादगार बना दिया।  रविंद्र मिश्रा की मनमोहक गायन प्रस्तुति ने वातावरण को संगीतमय बना दिया, जिसके पश्चात भव्य रात्रिभोज का आयोजन हुआ। यह उत्सव सामूहिक उपलब्धि, संगठनात्मक गर्व और पारिवारिक एकता का जीवंत उदाहरण बनकर संपन्न हुआ। टीम विंध्याचल का प्रत्येक सदस्य इस सफलता की गाथा पर गर्व महसूस करता हुआ कार्यक्रम से विदा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *