भाजपा के द्वारा पीडीए को कमजोर करने के लिए रची जा रही वोट काटने की साजिश – बिरेंद्र कुमार बिन्द “डाक्टर”

Spread the love

अपने बूथ पर बीएलए के साथ वोटर लिस्ट की जांच कर अधिक से अधिक नये वोटर बनाएं कार्यकर्ता, फार्म-7 का न होने पाएं दुरपयोग 

चन्दौली। मुगलसराय विधानसभा के नियामताबाद क्षेत्र में लोकतंत्र की मजबूती और “मिशन-2027” के संकल्प को सिद्ध करने के लिए समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार बिन्द “डाक्टर” के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली  गई।

समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर मुगलसराय विधानसभा में अधिक से अधिक मतदाता बनाने और बनने के लिए युवाओं को जागरूक करने साइकिल से क्षेत्र में निकले बिरेंद्र कुमार बिन्द “डाक्टर” ने कहा कि वोट कटवाने से लेकर वोट चोरी करने तक हर हथकंडा भाजपा अपनाती है जिससे सचेत रहने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार बिन्द ने कहा कि बूथ की निगरानी, वोटर लिस्ट की जांच और नाम जोड़ने का काम करना है। साथ ही फार्म-7 के दुरपयोग को भी देखना है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के चुनाव की चुनौती को कार्यकर्ता स्वीकार करते हुए हर मोर्चे पर लड़ने की तैयारी कर लें।

साइकिल रैली पचफेड़वा के श्री अहीरा वीर बाबा से शुरू हुई। यह यात्रा बरहुली, खरगीपुर, देवई, नरैना, महदेउल , गोपलापुर, मच्छरिया, कम्हरियां, पचोखर, पाण्डेयपुर, सिरसी, रेमा,धपरी, होते हुए अन्त में कठौरी पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। “अबकी बार पीडीए सरकार”। “आपका वोट – आपका अधिकार, 2027 में हमारी सरकार” आदि नारा लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांव गांव सम्पर्क कर समाजवादी पर्चों का वितरण किया और 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं को फार्म- 6 भरने हेतु जागरूक किया। साइकिल यात्रा में सर्वश्री नन्दन बिन्द, कमला बिन्द, राहुल बिन्द, लालबाबू बिन्द, चन्दन बिन्द, समुन्दर बिन्द , बाढू बिन्द, गुपूत बिन्द, आकाश बिन्द, रोहित बिन्द, विकास बिन्द, मकरू बिन्द, सोएब, कमलेश बिन्द, नरदेव बिन्द, गिरधारी बिन्द, गब्बू बिन्द, मुकेश बिन्द, जगदीश बिन्द, दिलीप बिन्द, कुनरू बिन्द, सोमारू बिन्द, नच्चर बिन्द, संतोष पासवान, दिनदयाल, रामबली, इन्द्र देव कुमार, रामबली बिन्द सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *