पुलिस की कार्रवाई, 21.44 ग्राम हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

NTPC

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में 20 फरवरी 2026 को शाम करीब 5:05 बजे उरमौरा, वार्ड नंबर 21 नई बस्ती के पास से शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान निवासी नई बस्ती उरमौरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक की पन्नी में 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा संख्या 142/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2018 में धारा 401 भादवि, वर्ष 2023 में धारा 323, 504, 506 भादवि तथा वर्ष 2024 में धारा 316(2) बीएनएस के तहत उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, उपनिरीक्षक ब्रह्मदीन यादव, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव, कांस्टेबल अम्बुज सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार भारतीय तथा महिला कांस्टेबल कीर्ति पाण्डेय शामिल रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *