विज्ञान, जिज्ञासा तार्किक सोच और कौशल विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण – प्रो. पीयूष श्रीवास्तव

Spread the love

आशा लाइब्रेरी द्वारा किया गया संवाद का आयोजन

ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. पीयूष श्रीवास्तव ने विज्ञान के महत्व को समझाया

चौबेपुर/ सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला ग्राम में संचालित आशा लाइब्रेरी में विज्ञान के महत्व पर चर्चा करने के लिए संवाद का आयोजन किया गया । उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय इंग्लैंड में भूगर्भ विज्ञान के प्रवक्ता प्रो पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के जीवन में विज्ञान जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें दुनिया की समझ विकसित करने, व्यावहारिक अनुभव और प्रयोगों के माध्यम से सीखने, और रचनात्मकता के साथ-साथ असफलता से लचीलापन सीखने में मदद करता है।

विज्ञान आधुनिक शिक्षा और भविष्य के लिए एक आधारशिला है। आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि विज्ञान बच्चों में रचनात्मकता और खोजी प्रवृत्ति को बढ़ावा देकर उन्हें एक सचेत और जागरूक नागरिक बनाता है, बच्चों को हमेशा जिज्ञासु रहना चाहिए और प्रश्नों के जवाब खोजने की प्रवृत्ति रखनी चाहिए । इस अवसर पर प्रदीप सिंह, अवनीश, सनी, मनोज यादव, अनीता देवी, साधना पाण्डेय आदि की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *