एनटीपीसी औरैया में पत्रकार वार्ता का आयोजन

सुरक्षा, पर्यावरण एवं सीएसआर उपलब्धियों पर विस्तृत प्रस्तुति, 

NTPC

औरैया एनटीपीसी औरैया गैस पावर स्टेशन में  17फरवरी 2026 को मानव संसाधन/जनसंपर्क अनुभाग द्वारा कर्मचारी विकास केंद्र में पत्रकार वार्ता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी औरैया)शुभाशीष गुहा, अपर महाप्रबंधकगण,विभागाध्यक्ष एवं जनपद औरैया के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि आमंत्रित थे।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना की उपलब्धियों पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें विशेष रूप से सुरक्षा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियाँ एवं परिचालन उत्कृष्टता पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राप्त पुरस्कारों एवं सम्मानों की जानकारी भी साझा की गई।

सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में पहल

परियोजना में उच्चतम सुरक्षा मानकों के अनुपालन, नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई। पर्यावरण संरक्षण हेतु वायु एवं जल गुणवत्ता की सतत निगरानी, हरित पट्टी विकास, वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट प्रबंधन एवं ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के प्रयासों को रेखांकित किया गया।

सीएसआर के अंतर्गत जनहितकारी कार्य

सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, छात्राओं को साइकिल वितरण, दिव्यांगजन सहायता सामग्री वितरण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि परियोजना का उद्देश्य केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित न होकर सामाजिक उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।

प्रस्तुतीकरण के पश्चात आमंत्रित मीडियाकर्मियों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिनका परियोजना प्रमुख श्री शुभाशीष गुहा एवं अपर महाप्रबंधकगण द्वारा तथ्यपरक एवं संतोषजनक उत्तर दिए गए। संवादात्मक वातावरण में आयोजित यह पत्रकार वार्ता पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिशा,कार्यपालक (जनसंपर्क/मानव संसाधन) द्वारा किया गया। पत्रकार वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *