निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 325 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया

Spread the love

डीडीयू नगर। आर.सी. हास्पिटल दुल्हीपुर मुगलसराय में रेडक्रास सोसायटी चंदौली एवं नीमा चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि समाज सेवी रतन कुमार श्रीवास्तव एवं  नीमा चंदौली के अध्यक्ष डॉ एस.के. यादव ने संयुक्त रूप से निःशुल्क शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक स्व रामचंद्र शर्मा जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि रतन कुमार श्रीवास्तव ने स्व रामचंद्र शर्मा के द्वारा अस्पताल स्थापित करने के बारे में कहा कि ग्रामीण अंचल में अस्पताल स्थापित कर गरीबों का भला करने के उद्देश्य से यहां पर 33 वर्षो से यह सेवा प्रदान कर रहे हैं, इससे आम नागरिकों को बहुत लाभ मिलता है। शिविर में 325 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। ए.एस..जी हास्पिटल वाराणसी द्वारा 90 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ एस.के. यादव, डॉ स्वामी नाथ यादव, डॉ आर के शर्मा, डॉ प्रदीप गुप्ता, डॉ मृत्युंजय प्रसाद, डॉ पी.एन. तिवारी, डॉ नितिन कुमार शर्मा, डॉ श्रीमती सुमन लता, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ एस एन तिवारी, डॉ सतीश, डॉ डी एल चौहान, डॉ दीपू सोनी, हीरा लाल शर्मा, बशंनरायन पांडेय, देवेन्द्र सिंह मुन्ना, अरुण द्विवेदी, रामजी गुप्ता, आनन्द शुक्ला, शाहिद तौफीक, संजय चौधरी इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *