दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव: जाँच मे सभी पर्चे वैध

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जाँच की गई। जाँच मे सभी पर्चे वैध पाए गए, किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसलिए अंतिम सूचि जारी कर दी गई। अब अध्यक्ष और सचिव पद के लिए आमने -सामने मुकाबला होना तय हो गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन /मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल एड. ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जाँच, वैध पर्चो की घोषणा तथा वापसी के लिए तिथि निश्चित थी। जाँच मे सभी के पर्चे वैध पाए गए हैं जबकि निर्धारित समय तक किसी ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया इसलिए सभी वैध उम्मीदवारों की सूची चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं जिसमे अध्यक्ष पद हेतु कुलभूषण पाण्डेय और रामपाल जौहरी शामिल हैं।अध्यक्ष के लिए दोनों के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं सचिव पद के लिए पवन कुमार दूबे और दिनेश कुमार के बीच मुकाबला होना तय हो गया है। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।

निर्विरोध निर्वाचन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद हेतु रविंद्र कुमार,उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के 2 पद हेतु महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव शामिल हैं। उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर के 2 पद के लिए आलोक कुमार सिंह और एम जे अहमद हैं।कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए विष्णु कुमार सिंह हैं।सह सचिव प्रशासन के लिए रामसागर का निर्वाचन भी लगभग तय माना जा रहा है,जबकि अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 19 फ़रवरी को सुबह 11 बजे से सांय 3:30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। उसी दिन 4 बजे से मतगणना तत्पश्चात परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव प्रक्रिया कार्यक्रम में सहायक चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार एड,बिहारी लाल एड,जय प्रकाश तिवारी एड तथा देवी शरण एड मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *