15 मार्च को दुद्धी में होगा बीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह

सोनभद्र । दुद्धी में 15 मार्च 2026 को बीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रगति फाउंडेशन के तत्वावधान में दुद्धी तहसील मुख्यालय पर होगा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विकास अग्रहरि ने बताया कि समारोह में देशभर के रक्तदाताओं को आमंत्रण भेजा जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान जैसी सेवा भावना को नई ऊर्जा देना, समाज में विश्वास को मजबूत करना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 251 लोगों को सम्मानित करने की योजना है। कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से भी कई जाने-माने रक्तवीर शामिल होंगे।आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *