सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोरवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब हरैइयाखाड़ी जल अवरोधक की मरम्मत के लिए बोल्डर ले जाए जा रहे थे।बताया जा रहा है कि बोल्डर से लदी ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 15 वर्षीय हृदया कुमारी और 55 वर्षीय कलावती देवी घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मरम्मत कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। काम तो जल अवरोधक की मरम्मत का था, लेकिन लापरवाही की मरम्मत कौन करेगा, यह सवाल अब गांव में गूंज रहा है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
