पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मृति शेष स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई 

Spread the love

पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नगर के दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित दीनदयाल जी के स्मृति शेष स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस श्रद्धांजलि में नगर कार्यवाह भुवनेश्वर ने एकात्म मानववाद के विचार का संक्षेप मे वर्णन किया और कहा कि हम सब दीनदयाल जी के बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह नगर कार्यवाह रोहित यादव, कार्यालय प्रमुख गुरुनारायण गुप्ता, बौध्दिक प्रमुख सौरभ बरनवाल, शारीरिक प्रमुख राजेश चौहान, व्यवस्था प्रमुख घनश्याम केशरी, सेवा प्रमुख प्रफुल्ल तिवारी, संपर्क प्रमुख सुमित सिंह क्रीड़ा भारती से डॉ आनंद श्रीवास्तव, अधिवक्ता सौरभ जायसवाल, विहिप से मनोज गुप्ता और निखिल कपाही इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *