जिलाधिकारी ने किया सैयदराजा में एसआइआर के कार्यों का निरीक्षण 

Spread the love

चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा विधान सभा सैयदराजा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। इन सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा SIR का कार्य बेहतर तरीके से संपादित किया जा रहा था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी को सावधानी पूर्वक त्रुटिरहित कार्य करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि SIR की बड़ी जिम्मेदारी आप लोगो को दी गई है इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोग इसी तरह कड़ी मेहनत के साथ आगे भी बेहतर कार्य करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा सहित अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *