करमा,सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराही/ऐलाही गांव की आंगनवाड़ी कार्यकत्री सड़क दुर्घटना में बीती रात घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज कराकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अंतर्गत खैराही/ऐलाही गांव निवासी कमलावती देवी उम्र लगभग 50वर्ष पत्नी चेतनारायण असना गांव में आंगनवाड़ी में कार्यरत थी। बीती रात मंगलवार को लगभग 8:30 अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई । स्थानीय लोगों के सहयोग से परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों ने देखते मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस पीएम की कार्यवाही में जुड़ गई। जैसे ही परिवार जनों को सूचना मिली घर में कोहराम मच गया।
सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत,घर में मचा कोहराम
