चोपन में सर्वलक्ष्मी सेल्स TVS शोरूम का भव्य शुभारंभ

चोपन, सोनभद्र। प्रहलाद नगर, मेन रोड, चोपन में ‘सर्वलक्ष्मी सेल्स’ (अधिकृत TVS शोरूम) का भव्य शुभारंभ बुधवार, 11 फरवरी 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं वाहन प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। शोरूम के संचालक सर्वजीत जायसवाल (मुन्ना) ने बताया कि सर्वलक्ष्मी सेल्स में TVS की नवीनतम और विश्वसनीय दोपहिया श्रृंखला ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यहां TVS Apache सीरीज (उच्च प्रदर्शन व रेसिंग तकनीक), TVS Raider (युवा वर्ग की पसंद), TVS Sport (बेहतर माइलेज), TVS Star City Plus (आरामदायक व किफायती), TVS Jupiter व TVS Ntorq (स्टाइलिश स्कूटर्स) तथा पर्यावरण अनुकूल TVS iQube (ई-स्कूटर) जैसे मॉडल्स उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि TVS वाहन अपनी बेहतर माइलेज, दमदार इंजन प्रदर्शन, आधुनिक डिजिटल फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और उन्नत सुरक्षा तकनीक के लिए देशभर में लोकप्रिय हैं। कंपनी की विश्वसनीयता और मजबूत सर्विस नेटवर्क ग्राहकों को दीर्घकालिक संतुष्टि प्रदान करता है।

NTPC

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोरूम में आसान फाइनेंस सुविधा, एक्सचेंज ऑफर, बीमा, त्वरित रजिस्ट्रेशन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित अधिकृत सर्विस सेंटर की व्यवस्था की गई है, जहां प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा कंपनी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सर्विस एवं ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट, आकर्षक उपहार योजनाएं एवं सीमित अवधि ऑफर्स की घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ‘सर्वलक्ष्मी सेल्स’ के शुभारंभ से चोपन एवं आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को अब बेहतर गुणवत्ता, भरोसेमंद सेवा और आधुनिक तकनीक से लैस दोपहिया वाहन स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *