डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न 

Spread the love

डीडीयू नगर। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन मुगलसराय चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी के देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी का चयन निर्विरोध किया गया। 

इसमें अध्यक्ष पद पर रवि शेखर पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद जमाल युसूफ, उपाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, महामंत्री संतोष कुमार राय, कोषाध्यक्ष कुश कुमार दुबे, आय व्यय मंत्री विकास कुमार, पुस्तकालय मंत्री दुर्गेश मिश्रा, सूचना मंत्री अजीत कुमार को निर्विरोध चुना गया। वही कार्यकारी सदस्य के रूप में अरुण कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह,भूपेंद्र नारायण सिंह, सुरेश सिंह, अनिल सिंह, संजय कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, अमित सिंह, संजय यादव, महेश यादव, इमरान अहमद को बनाया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में अरुण सिंह, अजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *