सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय ककराही में मंगलवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी०के० राय तथा नोडल अधिकारी डा. प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दवा का सेवन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ककराही के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद ने फाइलेरिया रोग के बारे में बच्चों को अवगत कराया।
जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद सोनभद्र में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 ब्लॉकों ककराही, घोरावल में दिनांक 10 फरवरी से 28. फरवरी तक एम०डी०ए० आई०डी०ए० अभियान चलाया जाना है, एम०डी०ए० अभियान के दौरान घर-घर जाकर 02 वर्ष के ऊपर की समस्त आबादी को डी०ई०सी०, आईवरमेक्टिन एवं अल्बेन्डाजोल की टैबलेट आयुवर्ग के अनुसार खिलायी जायेगी। दवा खिलाये जाने हेतु कुल 578 टीमें बनायी गयी है, प्रत्येक टीम में 02 सदस्य होगे जो सप्ताह के 04 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार तथा शुक्रवार में प्रत्येक दिन लगभग 20 से 25 घरों में (गर्भवती महिला, गंभीर बीमार तथा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर) सभी लोगों को दवा खिलायेगें, टीम के निरीक्षण हेतु कुल 108 सुपरवाइजर लगाये जायेंगे, प्रत्येक सुपरवाइजर 05 से 06 टीमों का निरीक्षण करेगे। कार्यक्रम के संचालन हेतु दोनों ब्लाकों पर आई०ई०सी० मैटेरियल, ड्रग, चॉक पेन, मार्कर, मीजरिंग टेप इत्यादि उपलब्ध कराया जा चुका है।
इस अवसर पर समस्त शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्या भवानी देवी, मलेरिया निरीक्षक देवाशीष पांडेय, एल. टी. राहुल, सुशील, धर्मदेव भारती, बी.सी.पी.एम. ककराही, अमरनाथ यादव, एस.एफ. डब्लू. सभाजीत, मॉनिटर अंजनी एवं पी.सी.आई. से शिवम उपस्थित रहे। ब्लॉक घोरावल में अभियान का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी घोरावल, आशीष कुमार त्रिपाठी के द्वारा स्वयं एल्बेंडाजोल, डी.ई.सी. और आइवरमेक्टिन की दवा का सेवन कर किया गया और लोगों को खिलाकर जनमानस से अपील किया कि इस अभियान में टीम घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलायेगी उसे सभी लोग अवश्य टीम के सामने ही खाकर इस बीमारी से समाज को फाइलेरिया से मुक्त करने में मदद करें और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ए०सी०एम०ओ० डॉ. प्रेमनाथ, ब्लॉक घोरावल के अधीक्षक डा. नरेन्द्र सरोज, तहसीलदार प्रवीण सिंह, आर० के० सिंह, अनिल कुमार दूबे, अखिलेश, प्रशांत दूबे इत्यादि उपस्थित रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
