एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने सोन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का किया भव्य शुभारंभ

Spread the love

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के प्रसिद्ध हाईडिल मैदान में सोन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें संस्करण का रविवार को फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद और प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.एचपी सिंह मौजूद रहे। सोन कप आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने बताया कि यह टूर्नामेंट 11 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में लखनऊ, रांची, दिल्ली, मेरठ, पटना, सुल्तानपुर और बलिया सहित 16 टीमें भाग ले रही हैं। एमएलसी एकादश और डॉक्टर्स एकादश के बीच आज सद्भावना मैच कराकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि सोन कप क्रिकेट टूर्नामेंट सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता है जो युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, अंबुज सिंह धीरज सिंह अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *