हाइवा का ब्रेक फेल पेड़ से टकराया, चालक घायल

Spread the love

डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल) स्थानीय थाना क्षेत्र के डालापीपर ग्राम पंचायत अंतर्गत बहेराडोल मार्ग पर शनिवार रात एक खाली हाइवा ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया। हादसे में हाइवा चालक रहीम (निवासी वैनी गांव, रायपुर थाना क्षेत्र) के पैर में चोट आई है।

बताया गया कि हाइवा दुद्धी की ओर जा रहा था। बहेराडोल के पास ब्रेक फेल होते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क के किनारे मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि टक्कर के कारण चालक घायल हो गया। ट्रक में सवार खलासी नीरज कुमार (निवासी वैनी गांव) इस घटना में बाल-बाल बच गए।दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और सड़क पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सख्ती से लागू करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *