मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने की शिकायत

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

NTPC

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अवगत कराया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दूसरे चरण में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। इसी क्रम में विधानसभा 401 रावटर््सगंज के बूथ संख्या 14 पर पूरब महाल दलित बस्ती इलाके में फार्म-7 के माध्यम से उन मतदाताओं को मृत और लापता बताकर नाम काटने का प्रयास किया गया, जो जिवित हैं। बीएलओ के सत्यापन में पाया गया कि सभी आपत्तियां एक व्यक्ति की ओर से दी गयी हैं।

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने पत्र के माध्यम से बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ लोग फार्म-7 में भिन्न-भिन्न ईपिक नम्बर और मोबाइल नम्बर भरकर फर्जी शिकायत कर नाम काटने हेतु बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं और विधानसभा 401 रावर्ट्सगंज के सम्पूर्ण बूथों पर इस तरह के फार्म जो पहले से प्रींटेड हैं उनका बंडल बनाकर भाजपा के बीएलए बूथों पर शासन सत्ता का भय दिखाकर बीएलओ पर दबाव बना रहे है। मांग किया है कि पारदर्शिता पूर्वक प्राप्त सभी फार्म-7 को सार्वजनिक करते हुए समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया जाय तथा ऐसी फर्जी फार्म आपत्तियां प्रस्तुत करने वालों पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय जिससे निर्वाचन आयोग की विश्वसनियता कायम रहे और संविधान का पालन हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *