वन भूमि पर बनाए जा रहे अवैध मुर्गी फार्म को वन विभाग ने किया ध्वस्त

नौगढ़। जयमोंहनी रेंज अंतर्गत बोझ गांव के समीप वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मुर्गी फार्म को वन विभाग ने ध्वस्त कर दिया। जिससे अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में  की जा रही कार्रवाई को देखकर अतिक्रमणकारियों ने विरोध करने का प्रयास किया।वन विभाग का कड़ा तेवर देख कर विरोध करने वाले लोग शिथिल हो गये। जिससे वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास पूरी तरह नाकाम हो गया।  वन विभाग ने चिन्हित अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देकर के दो दिनों में वन भूमि को पूर्ण रूप से खाली नहीं करने पर वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया है। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि  आरक्षित वन क्षेत्र में बिना किसी वैधानिक अनुमति के पक्का निर्माण कर मुर्गी फार्म स्थापित करने की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तत्काल वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजकर आरोपों की जांच कराया गया। जिसमें भारतीय वन अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन होने की पुष्टि होने पर  टीम ने स्थल पर मौजूद अवैध पक्का निर्माण व चबूतरा को तत्काल ध्वस्त कर के बिछाया गया जाल व पाइप को काटकर हटा दिया।  रेंजर अमित श्रीवास्तव ने कहा कि  वन भूमि की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण अथवा गतिविधि पाए जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से वन भूमि की सुरक्षा में सहयोग करने के साथ ही किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील किया है। टीम में वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, सोमेश प्रथम, सोमेश द्वितीय, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर यादव, मुलायम निर्भय सिंह सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *