अनपरा, सोनभद्र।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग, सोनभद्र द्वारा डायट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में हिंडालको रेनुसागर के विद्यालयों के छात्र- छात्राओं की गूंज,परिवहन विभाग ने किया सम्मानित।

”सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” विषय पर जागरूकता फैलाने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले हिन्डाल्को रेनुसागर के आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर, आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज रेनुसागर, एवं रेनुपावर प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), राजेश्वर यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं और यदि सड़क सुरक्षा की समझ बचपन से विकसित हो जाए, तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
श्री यादव ने हिंडालको रेनुसागर के विद्यालयों के प्रबंधन एवं विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्र समाज में सकारात्मक बदलाव के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी से हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा के पालन तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे नियमों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि निश्चित ही हिंडालको रेनुसागर के विद्यालयों के छात्रों का शानदार योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा की अलख जगाने में छात्र-छात्राएँ समाज के सबसे सशक्त संदेशवाहक हैं।
इस सम्मान से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा और सड़क सुरक्षा के प्रति उनके संकल्प को नई ऊर्जा मिली।“जीवन रक्षा का संदेश, छात्रों की भागीदारी—हिंडालको रेनुसागर को सम्मान” पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने हिंडालको रेनुसागर के विद्यालयों के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों एवं सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे रोड़ एवं ड्राइविंग सेप्टी टास्क फोर्स के अध्यक्ष ललित खुराना, सेफ्टी हेड अरविंद सिंह एवं रोड़ एवं ड्राइविंग सेप्टी टास्क फोर्स के कन्वेनर मुकेश श्रीवास्तव को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
