विजयपुरा। एनटीपीसी कुडगी में मिताली महिला समिति द्वारा 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को दो दिवसीय आनंद उत्सव 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया आनंद उत्सव का उद्घाटन मधु. एस, परियोजना प्रमुख (कुडगी) द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों एवं मिताली महिला समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
मेले के दौरान प्रस्तुत स्थानीय लोक ‘ढोलू नृत्य’ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया और दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना।


इस अवसर पर एनटीपीसी कुडगी ने अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को ‘उत्कर्ष छात्रवृत्ति’ प्रदान किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गणमान्य अतिथियों द्वारा सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। आनंद उत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रसिद्ध दुकानों की प्रदर्शनी, विजयपुरा एवं आसपास के गांवों से आए स्टॉल, तथा मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने हेतु मिताली महिला समिति की सदस्यों द्वारा पारंपरिक व्यंजनों एवं क्षेत्रीय पकवानों के स्टॉल लगाए गए, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। इस अवसर पर संतोष तिवारी, महाप्रबंधक (ओ&एम); श्रीमती परीति तिवारी, उपाध्यक्षा (मितली महिला समिति); आगम परकाश तिवारी, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं एफएम); तथा एस.वी.डी. रवि कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) समेत अनेको गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
