परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने संभाला एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार 

Spread the love

बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक  संजय असाटी ने  एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार संभाला।  संजय असाटी ने विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने कुशल नेतृत्व के द्वारा एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में अपनी लगन, निष्ठा, मेहनत एवं ईमानदारी से सफलता के नए आयाम स्थापित कर चुके हैं। संजय असाटी नें जबलपुर से सन् 1988 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद सितंबर सन् 1989 में एनटीपीसी  पीएमआई नोएडा में बतौर कार्यपालक प्रशिक्षु के पद पे रहे । सन् 1990 में इनकी पोस्टिंग सी एंड आई मैंटेनेंस विभाग, एनटीपीसी विंध्याचल में हुई। एनटीपीसी विंध्याचल के अतिरिक्त  संजय असाटी नें एनटीपीसी ऊंचाहार, झज्जर एवं रिहंद में विभिन्न पदों पर रह कर एनटीपीसी परियोजना को ऊंचाइयों तक पहुँचने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि संजय असाटी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एनटीपीसी रिहंद परियोजना निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी तथा नई उपलब्धियों के मानक स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *