सोनभद्र। डीएम बी0एन0 सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एन0आर0एल0एम0 समूह के खाते बैंकों में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहाकि डी0एम0एम0, बी0एम0एम0 को चेतावनी जारी की जाये, यदि कार्य पद्धति में सुधार नहीं होता तो इनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाये, इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की।
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0एस0के0 राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
