नराकास न केवल एक प्रशासनिक मंच है बल्कि यह हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए एक साझा संकल्प का प्रतीक भी है – राजीव कुमार सिंह

नराकास की 15वीं अर्ध वार्षिक बैठक सम्पन्न 

NTPC

चन्दौली। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, चंदौली की 15वीं अर्द्ध वार्षिक बैठक का आयोजन नराकास, अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, चंदौली के सभागार में किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए नराकास, अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा हमारी यह समिति न केवल एक प्रशासनिक मंच है, बल्कि यह हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन के लिए एक साझा संकल्प का प्रतीक भी है। राजभाषा का प्रयोग केवल संवैधानिक बाध्यता नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि ​अपने कार्यालयों में हिंदी के प्रति एक सकारात्मक और प्रेरक वातावरण तैयार करें। कार्यक्रम के दौरान नराकास, चंदौली के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शील्ड व प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुगलसराय के महाप्रबंधक ऋतब्रत घोष , भारत पेट्रोलियम मुगलसराय के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष निगम, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य सुश्री क्षमा सिंह, विभिन्न कार्यालयों के प्रमुख, राजभाषा अधिकारी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। मंच संचालन नराकास, चंदौली के सदस्य सचिव अमित दीक्षित के द्वारा किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *