25 मतदाताओं को फार्म-7 भेजे जाने पर मचा बवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत काचन गांव में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा 25 मतदाताओं को फार्म-7 का नोटिस भेज दिया गया। नोटिस मिलने के बाद ग्रामीणों में भ्रम और आक्रोश फैल गया।ग्रामीणों का कहना है कि यह नोटिस चुनाव आयोग की ओर से जारी नहीं किया गया, बल्कि निजी स्तर पर भेजा गया है, जिससे मतदाताओं को डराने और नाम कटवाने का प्रयास प्रतीत होता है। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने गांव स्तर पर बैठक कर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर असर पड़ेगा।

NTPC

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *