सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने किया जंगलो में कांबिंग , ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Spread the love

 सोनभद्र । कोतवाली थाना क्षेत्र के कटौली व मझौली गांव में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिन शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह व पीएससी पुलिस बल के जवानों ने साथ कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्रीय गांवो के बीहड़ो और जंगलों में सघन कांबिंग की गई, पुलिस जवानों ने ग्रामीण इलाके की पगडंडियों जंगलों के रास्ते चलकर  पहाड़ियों एवं घने जंगलों में कांबिंग अभियान चलाकर नक्सलियों की ठोह लिया, इस दौरान पुलिस जवानों ने ग्रामीणों को जिला स्तरीय अधिकारियों व स्थानीय थाना पुलिस के सीयूजी मोबाइल नंबर देकर यह कहा गया कि यदि किसी प्रकार की कानून संबंधी कोई भी समस्या होती है, तो स्थानी य पुलिस की आवश्य मदद ले, यदि गांव  में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इसकी सूचना गांव के चौकीदार , डायल 112 सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दे , कांबिंग के दौरान ग्रामीणों राहगीरों व चरवाहों से पुलिस जवानों ने नक्सलियों की आवाजाही व संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त बरतने वालों के बारे में टोह लिया।  पुलिस उपाधीक्षक ने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर संबंधित विभागों को अवगत कराकर निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। कांबिंग अभियान में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहित पुलिस व पीएसी के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *